← Back to Blog
Latest News

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की Rajasthan CET 12th Level (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 को होने वाली है, और अब लाखों उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026
HJ

Author

Heeru Jangid

•

Published

17 November 2026

•

Updated

17 November 2026

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की Rajasthan CET 12th Level (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 को होने वाली है। इस परीक्षा के लिए अब लाखों उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। 23 से 25 अक्टूबर 2026 को होनी वाली ये परीक्षा अब दिसंबर मे तय हुई। अभी तक CET 12th Level का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है।

इस आर्टिकल में हम आपको एडमिट कार्ड कब तक आने की उम्मीद है, कैसे डाउनलोड करना है, उस पर कौन-सी जानकारी चेक करनी है और परीक्षा वाले दिन क्या-क्या साथ ले जाना है, यह सब आसान भाषा में बता रहे हैं। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड की तारीख को लेकर इंटरनेट पर कई अनुमान घूम रहे हैं, इसलिए पक्की जानकारी सिर्फ RSSB की वेबसाइट से ही लें।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 Highlights

 Particulars Details
1.Conducted by  Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
2.Exam Name Rajasthan CET Senior Secondary (12th) Level 2026
3.Exam Date1 से 3 December 2026
4.Exam Mode Offline (OMR Based)
5.Admit Card Status Coming  Soon 
6.Admit Card Downloadrecruitment.rajasthan.gov.in (SSO Login)


CET 12th Level Admit Card & Exam City


राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के 12th लेवल की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केन्द्रो पर होने जारी रही है। यह परीक्षा प्रत्येक दिन दो परियों में आयोजित होगी जिसमे लाखो विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा शामिल होने जा रहे सभी उम्मीदवार अब जानना चाहते है की CET 12th लेवल का एडमिट कार्ड कब आएगा?

CET 12th लेवल का एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 तक जारी होने की उम्मीद है। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होते है इसे आप SSO पोर्टल और रिक्रूटमेंट पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे जिसके लिए आपको CET Application Number और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी। इसलिए विद्यार्थी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड देखने के लिए ये जानकारी देख लें।

 

Rajasthan CET 12th Level Important Dates

Event   Date
नोटिफिकेशन23 June 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 June 2026
आवेदन की अंतिम तारीख23 July 2026
परीक्षा तारीख 1 से 3 December 2026
Admit Card  26 November 2026

Note – RSSB की ओर से CET एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की तारीखें अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई हैं। आमतौर पर बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। ऐसे में नवंबर के आखिरी सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है।

CET 12th Level Exam City: एग्जाम सिटी स्लिप क्या है?


एडमिट कार्ड से पहले बोर्ड आम तौर पर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करता है, जिसमें आपको सिर्फ यह पता चलता है कि आपका परीक्षा जिला कौन-सा है। इससे आपको ट्रैवल और रुकने की प्लानिंग का समय मिल जाता है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर ही मिलेगी। कुछ रिपोर्ट्स में 12th Level परीक्षा के लिए 38 जिलों में केंद्र होने की बात कही गई है, लेकिन इसकी पक्की जानकारी बोर्ड के नोटिस से ही लें।

राजस्थान CET 12th Level की एग्जाम सिटी 26 नवंबर 2026 तक जारी कर दी जाएगी जिसे आप SSO पोर्टल या रिक्रूटमेंट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते है।

 

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?


सबसे पहले रिक्रूटमेंट पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
यहां Notice Board के सेक्शन में CET 12th Level (Senior Secondary) Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अब यहां अपना Application Number, जन्मतिथि और Captcha भरें।
सभी जानकारी सही से भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
उसे डाउनलोड करें और साफ प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड पर कौन-सी जानकारी चेक करें?
एडमिट कार्ड पर आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र का पता लिखा होता है। नाम, फोटो, जन्मतिथि या कैटेगरी में कोई गलती दिखे तो परीक्षा से पहले ही बोर्ड से संपर्क करें। शिफ्ट का सटीक समय और रिपोर्टिंग टाइम भी इसी पर लिखा होगा, इसलिए एडमिट कार्ड आने से पहले कोई भी टाइमिंग पक्की न मानें।

एग्जाम डे पर क्या साथ ले जाएं?
एडमिट कार्ड की साफ प्रिंट कॉपी
मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि)
जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट साइज फोटो
OMR शीट भरने के लिए पेन, क्योंकि परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में होगी

 

FAQs


Q1. Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 कब जारी होगा?
RSSB ने अभी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। कुछ वेबसाइट्स 26 नवंबर 2026 के आसपास का अनुमान लगा रही हैं, लेकिन यह पक्की जानकारी नहीं है। आम तौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आता है।

Q2. Rajasthan CET 12th Level की परीक्षा कब होगी?
परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 को होगी, हर दिन दो शिफ्ट में। पहले यह 23 से 25 अक्टूबर 2026 को होनी थी।

Q3. CET 12th Level का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड होगा?
rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर SSO लॉगिन के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

Q4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
Application Number, जन्मतिथि और Captcha की जरूरत पड़ती है।

Q5. क्या एडमिट कार्ड डाक से आएगा?
नहीं, एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।

Q6. परीक्षा किस मोड में होगी?
परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में होगी।

Q7. एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
परीक्षा से पहले ही बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए नियमों के अनुसार संपर्क करें और जरूरी दस्तावेजों के साथ सुधार करवाएं।

Study Material

CET Notes

Bharat ka Bhautik Swaroop भारत का भौतिक स्वरूप
Notes

Bharat ka Bhautik Swaroop भारत का भौतिक स्वरूप

Read Note →
Geography of India भारत का भूगोल
Notes

Geography of India भारत का भूगोल

Read Note →

Continue Reading

Related Posts

CET Exam Date 2026 – Rajasthan CET Exam Date, Schedule & Latest Update
Latest News

CET Exam Date 2026 – Rajasthan CET Exam Date, Schedule & Latest Update

CET Exam Date 2026 की नवीनतम जानकारी यहां देखें। Rajasthan CET 2026 Exam Date, परीक्षा शेड्यूल, आवेदन तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा समय और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट हिंदी में जानें।

Read Article →
💬

Need CET Exam Updates?

Stay connected with CET EXAM for important examination information and updates.

Join on WhatsApp →