← Back to Notes
Notes

Geography of India भारत का भूगोल

Published 16 August 2026
Geography of India भारत का भूगोल

Notes

❖ भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है ।

❖ भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है । 

❖ क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवाँ स्थान । 

❖ भारत से बड़े देश रूस , कनाडा ,चीन , संयुक्त राज्य अमेरिका , ब्राजील ,आस्ट्रेलिया । 

❖ जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा स्थान । 

❖ भारत की सात देशों के साथ स्थलीय सीमा लगती है ।

 • बांग्लादेश ( सर्वाधिक सीमा ) • चीन - ( मैकमोहन रेखा ) 1914 ई. शिमला सम्मेलन में निर्धारण • पाकिस्तान ( 3323/3310 किलोमीटर तीन राज्य एवं दो केंद्र शासित प्रदेश ) 

• नेपाल 

• म्यांमार 

• भूटान • अफगानिस्तान - (डुरंड रेखा) (न्यूनतम सीमा केवल लद्दाख से ) 

❖ पाँच राज्यों के साथ सीमा लगाने वाले देश – 

• बांग्लादेश – मिजोरम , त्रिपुरा , मेघालय , असम ( न्यूनतम सीमा), पश्चिम बंगाल ( सर्वाधिक सीमा) 

• नेपाल – उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश ( सर्वाधिक सीमा) ,बिहार ,पश्चिम बंगाल (सबसे कम) एवं सिक्किम । 

❖ चार राज्यों के साथ सीमा लगाने वाले देश - 

• भूटान - सिक्किम ( न्यूनतम सीमा) , पश्चिम बंगाल , असम , अरुणाचल प्रदेश ( सर्वाधिक सीमा) • म्यांमार - अरुणाचल प्रदेश ( सर्वाधिक सीमा) , नागालैंड (न्यूनतम सीमा) , मणिपुर , मिजोरम । • चीन - हिमाचल प्रदेश , उतराखंड , सिक्किम (न्यूनतम सीमा) , अरुणाचल प्रदेश । 

नोट – चीन की चार राज्य एवं एक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख (सर्वाधिक सीमा) के साथ सीमा लगती है । 

❖ तीन देशों के साथ सीमा स्पर्श करने वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेश - 

• लद्दाख - पाकिस्तान , अफगानिस्तान ,चीन 

• सिक्किम – चीन , भूटान , नेपाल 

• पश्चिम बंगाल – बांग्लादेश , भूटान , नेपाल 

• अरुणाचल प्रदेश – म्यांमार ,भूटान , चीन 

❖ दो देशों के साथ सीमा स्पर्श करने वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेश – 

• उत्तराखंड - चीन , नेपाल 

• असम – भूटान , बांग्लादेश 

• मिजोरम – म्यांमार , बांग्लादेश 

❖ भारत में 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश । 

❖ सबसे बड़ा राज्य राजस्थान ( 3,42,239 ) सबसे छोटा राज्य गोवा । 

❖ सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख एवं सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप । 

❖ उत्तरप्रदेश सर्वाधिक आठ राज्यों के साथ सीमा बनाता है । 

• उत्तराखंड 

• हिमाचल प्रदेश 

• हरियाणा 

• राजस्थान 

• मध्यप्रदेश 

• छत्तीसगढ़ 

• झारखंड 

• बिहार

 नोट – इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के साथ भी उत्तरप्रदेश की सीमा लगती है। 

❖ भारत के दो राज्य ऐसे है जिसकी सीमा केवल एक राज्य से लगती है । 

• सिक्किम ( पश्चिम बंगाल से ) 

• मेघालय ( असम से ) 

❖ भारत के चार बड़े केंद्रशासित प्रदेश । 

• लद्दाख 

• जम्मू कश्मीर 

• अंडमान निकोबार समूह 

• दिल्ली 

❖ भारत के चार छोटे केंद्र शासित प्रदेश । 

• लक्षद्वीप 

• चंडीगढ़ 

• पांडिचेरी 

• दमन दीप एवं दादर नागर हवेली

❖ भारत के चार सबसे बड़े राज्य । 

• राजस्थान 

• मध्यप्रदेश 

• महाराष्ट्र 

• उत्तरप्रदेश 

❖ भारत के चार सबसे छोटे राज्य । 

• गोवा 

• सिक्किम 

• त्रिपुरा 

• नागालैंड 

❖ भारत के अंतर्वर्ती या आंतरिक राज्य – हरियाणा , मध्यप्रदेश , छतीसगढ़ , झारखंड , तेलंगाना ❖ भारत के सेवन सिस्टर राज्य – अरुणाचल प्रदेश , नागालैंड , मणिपुर , मिजोरम , त्रिपुरा , असम , मेघालय 

❖ सेवन सिस्टर राज्य में सबसे बड़ा राज्य अरुणाचल प्रदेश व सबसे छोटा राज्य त्रिपुरा है । 

❖ भारत की स्थलीय सीमा 16 राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों के साथ स्पर्श करती है । 

❖ एकमात्र केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी जो तीन राज्यों व चार स्थानों पर फैला हुआ है –

 • पांडिचेरी (तमिलनाडु ) 

• कराईकल ( तमिलनाडु ) 

• यनम ( सीमांध्र ) 

• माहे ( केरल ) 

❖ भारत की तटीय सीमा 9 राज्य के साथ स्पर्श करती है । 

❖ तटीय सीमा बनाने वाले राज्य – नौ राज्य – गुजरात , महाराष्ट्र , गोवा , कर्नाटक , केरल , तमिलनाडु , सीमांध्र , ऑडिसा , पश्चिम बंगाल । 

❖ सर्वाधिक तटीय सीमा गुजरात राज्य के साथ । 

❖ पश्चिमी तटीय पर स्थित पाँच राज्यों में सर्वाधिक सीमा गुजरात राज्य के साथ जबकि पूर्वीय तटीय पर स्थित चार राज्यों में सर्वाधिक सीमा सीमांध्र राज्य के साथ लगती है । 

❖ भारत के वे राज्य जो स्थलीय व तटीय दोनों सीमा बनाते है – 1. गुजरात 2. पश्चिम बंगाल 

❖ 8°4’ उतरी अक्षांश से 37°6’ उतरी अक्षांश तक (अक्षांश विस्तार - 29°02’) 

❖ 68°7’ पूर्वी देशान्तर से 97°25’ पूर्वी देशान्तर तक (देशान्तर विस्तार - 29°18’) 

❖ भारत का विस्तार उत्तर में इंदिरा कॉल (लद्दाख) एवं दक्षिण में कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तथा पूर्व में वालांगू(किबिथू) अरुणाचल प्रदेश एवं पश्चिम में गौरमाता सरक्रीक (गुजरात) 

❖ भारत का दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा पॉइंट या पिग्मेलियन पॉइंट (निकोबार में ) 

❖ भारत की स्थलीय सीमा रेखा 15,200 किलोमीटर । 

❖ तटीय सीमा रेखा 6100 किलोमीटर । 

❖ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ तटीय सीमा रेखा 7,516.6 किलोमीटर । 

❖ भारत के पश्चिम में अरब सागर एवं पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है । 

❖ 82°30’ पूर्व देशान्तर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना जाता है । 

❖ भारत की मानक याम्योत्तर उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर से होकर गुजरती है । 

❖ अक्षांश रेखा का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर एवं दिन और रात की अवधि पर पड़ता है । 

❖ भारत का उतर से दक्षिण विस्तार 3214 किलोमीटर है जबकि पूर्व से पश्चिम विस्तार 2933 किलोमीटर है ।